फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महंगाई के विरोध में उतरे कांग्रेसी, ताली-थाली बजाकर किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महंगाई के विरोध में उतरे कांग्रेसी, ताली-थाली बजाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने रिक्शे में सिलेंडर और चूल्हे रखकर रोटियां बनाईं। कार्यकर्ता गले में सरसों तेल की बोतल पहनकर तथा थाली बजाकर अतरपुरा से लेकर पुरानी कलक्ट्रेट तक पहुंचे। इसके बाद राज्यपाल संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने कहा कि देश में घरेलू सामान की कीमतों से लेकर दैनिक आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर महंगाई की मार है, लेकिन सरकार को महंगाई से राहत दिलाने के लिए कुछ नहीं कर रही है। कांग्रेस के समय में जो सरसों का तेल 70 रुपये लीटर था। वह भाजपा सरकार में 200 के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शगुफ्ता राणा ने कहा कि कांग्रेस के शासन में जो घरेलू गैस सिलिंडर 500 रुपये का था वो भाजपा सरकार में करीब 850 रुपये में मिल रहा है। महंगाई के चलते आम आदमी परेशान है। सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने कहा कि देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ने से आम आदमी, किसान से लेकर व्यापारी तक परेशान हैं। जल्द ही पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के पार पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ताली और थाली बजाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया तथा जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने सरकार से आम जन को महंगाई से राहत दिलाने की मांग की। जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

इस दौरान नरेश कुमार भाटी, रेखा, अनीता, कमलेश, कृष्णा, मुन्नी, नीतू, रजनी, सीमा, सुनीता, कुसुमा, माया, शाहीन, तारा, रेणु, देवेंद्री, सविता गौतम, सुखपाल गौतम, मायादेवी, रघुवीर सिंह, निखिल वत्स, देवेंद्र कुमार, यशपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, कुसुमलता, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, तारेश्वर त्यागी, भरत लाल शर्मा, रतनलाल पार्चा, प्रदीप शर्मा, अमित शर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed