{"_id":"60e5ef608ebc3ebc8837fa29","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2218450194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी ने तीन प्रमुख प्रत्याशी घोषित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी ने तीन प्रमुख प्रत्याशी घोषित किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी ने तीन प्रमुख प्रत्याशी घोषित किए
हापुड़। जिले में ब्लॉक प्रमुखों के पदों के लिए आज संबंधित ब्लॉकों पर नामांकन किया जाएगा। इसके लिए जहां जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं बुधवार को भाजपा ने सिंभावली को छोड़कर तीन ब्लॉकों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। जबकि सपा ने केवल सिंभावली में ही अपने प्रत्याशी की घोषणा की है।
बृहस्पतिवार को जिले के चारों ब्लॉकों पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक ब्लॉक प्रमुख के लिए नामांकन होंगे। बुधवार को हापुड़ ब्लॉक में 18 नामांकन पत्रों की ब्रिकी हुई। बृहस्पतिवार को नामांकन के साथ नामांकन पत्र लेने की भी छूट होगी। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष ने तीन ब्लॉकों पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी। हापुड़ ब्लॉक से हरेंद्र चौधरी की पत्नी ममता चौधरी, धौलाना से निशांत शिशौदिया और गढ़ ब्लॉक से कृष्णा देवी प्रत्याशी होंगे। सिंभावली से किसी को प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। जबकि सपा की तरफ से केवल सिंभावली ब्लॉक से ही सतपाल यादव की पुत्री शिवानी यादव को प्रत्याशी बनाया है। बाकी ब्लॉकों पर प्रत्याशी की घोषणा अभी नहीं की गई है। ऐसे में चुनावी समीकरण निर्विरोध चुनाव होने की ओर इशारा कर रहे हैं।
नामांकन के दौरान रहेगी कड़ी सुरक्षा
नामांकन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए ब्लॉक कार्यालयों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए गढ़, धौलाना, पिलखुवा व हापुड़ ब्लाक पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। एंट्री प्वाइंट पर मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश मिलेगा। चारों ब्लाक पर करीब तीन सौ पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। इसके आलावा एक कंपनी व एक प्लाटून पीएसी के जवान सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। ब्लाक स्तर पर एक-एक क्यूआरटी भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
चुनाव को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष रूप से कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन के दौरान भी मजिस्ट्रेट मुस्तैद रहेंगे। व्यवस्था बनाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी।-अनुज सिंह, डीएम, हापुड़।