फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

किसान पर सरिये से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
hapur news
किसान पर सरिये से हमला
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव धनौरा में सोमवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद एक पक्ष के लोग सरिये और धारदार हथियार से लैस होकर उसके घर पहुंच गए और हमला बोल दिया। जिसमें किसान घायल हो गया। थाने पहुंचे परिजनों ने मामले की शिकायत की।
गांव धनौरा में प्रदीप त्यागी के मकान के पास अबरोल नाम का युवक अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है। सोमवार रात को प्रदीप और अबरोल के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद लोगों ने दोनों को समझाकर अपने-अपने घर भेज दिया था। आरोप है कि थोड़ी देर बाद अबरोल अपने पक्ष के कुछ लोगों के साथ हाथों में सरिया और धारदार हथियार लेकर प्रदीप के घर पहुंच गया। आरोपियों ने घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। जिसमें प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने इस हमले की सूचना दोयमी पुलिस चौकी पर दी। यहां सुनवाई न होने पर लोग घायल को लेकर देहात थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed