{"_id":"60e4a6f78ebc3e73775efcec","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd221784681","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने खाते से निकाले 1.29 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने खाते से निकाले 1.29 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठगों ने खाते से निकाले 1.29 लाख
हापुड़। साइबर ठगों ने बुलंदशहर की स्याना तहसील के गांव लधुर निवासी एक महिला के खाते से एक लाख 29 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने हापुड़ एसपी से शिकायत की है। एसपी के आदेश पर साइबर सैल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जनपद बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के गांव लधुर निवासी कुसुम चौधरी ने बताया कि उसका गांधी गंज स्थित एक बैंक में बचत खाता है। 10 जून को उसके खाते से किसी ने 1.29 लाख रुपये निकाल लिए। रुपये निकाले जाने का मेसेज फोन पर आया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तत्काल बैंक अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराते हुए अपना खाता सीज कराया। इस मामले की शिकायत थाने पर भी की गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़िता एसपी नीरज जादौन से मिली। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि साइबर सेल से जांच कराई जा रही है। मामले की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।