{"_id":"60e4a43c8ebc3e771a30c0de","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd22178426","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी आज करेंगे थाली बजकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी आज करेंगे थाली बजकर प्रदर्शन
विज्ञापन
कांग्रेसी आज करेंगे थाली बजकर प्रदर्शन
हापुड़। कांग्रेसी कार्यकर्ता बुधवार को सड़कों पर उतरेंगे। सरकार की गलत नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई को लेकर थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
ऑनलाइन बैठक में कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल व गौरव गर्ग ने बताया कि सरकार की अव्यवहारिक नीतियों के चलते हर कोई परेशान है। एक तरफ कोरोना महामारी की मार के चलते लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। दूसरी तरफ महंगे खाद पदार्थाें की मार लोगों की कमर तोड़ रही है। किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। जबकि सरकार किसानों की आय दोगुना करने और आम आदमी को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर दोबारा सत्ता में आई थी, लेकिन धरातल पर किसान और आम आम दोनों ही सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहा है। इसको लेकर बुधवार को महिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सभी फ्रंटल के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध जताया जाएगा।