फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एकतरफा प्रेम में पड़े युवक ने की किशोरी की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
एकतरफा प्रेम में पड़े युवक ने की किशोरी की हत्या
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी का कंकाल बना शव शुक्रवार को हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव अकड़ौली के नाले से बरामद हुआ है। किशोरी की हत्या एकतरफा प्रेम में पड़े युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गला घोटकर की थी। पुलिस ने युवक की निशानदेही पर ही शव बरामद किया। अब पुलिस उसके दोस्त की तलाश कर रही है। किशोरी के साथ दुष्कर्म की भी आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसे काफी तलाश करने के बाद 21 जून को गांव सलाई निवासी शान मोहम्मद उर्फ शानू व कासिद के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट लिखाई थी, लेकिन आरोपी फरार हो गए। इसके बाद से पुलिस आरोपियों और किशोरी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने शान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सख्ती से पूछताछ में शान मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि पिछले एक वर्ष से वह नाबालिग से एक तरफा प्रेम करता था। कई बार उसने प्रेम करने की बात नाबालिग से की थी, लेकिन उसने प्रस्ताव ठुकरा दिया। 15 जून की रात को उन्होंने किसी बहाने से किशोरी को घर से बाहर बुलाया। शानू व उसका दोस्त कासिद नाबालिग का अपहरण कर कार में डालकर ले गए थे। गांव सादिकपुर के पास पहुंचने पर दोनों दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव को गांव अकड़ौली के पास नाले में फेंक दिया था। शानू की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। शव पूरी तरह से क्षतविक्षत हो चुका था। किशोरी के साथ दुष्कर्म की भी आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी एसएन पांडेय ने बताया कि दस दिन पहले से किशोरी लापता थी। एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसने हत्या करना कुबूल किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed