फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

45 पार वालों से युवा टीकाकरण में निकले आगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
hapur news
45 पार वालों से युवा टीकाकरण में निकले आगे
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना टीकाकरण में 18 वर्ष से ऊपर पार वाले युवाओं ने 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को पीछे छोड़ दिया है। महज 25 दिन में 47630 युवाओं ने खुद को टीके लगवाए हैं। जबकि 158 दिनों के अभियान में 45 साल से अधिक उम्र वालों में सिर्फ 1.25 लाख को ही टीके लग सके हैं।
जिले में कोरोना टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू हुआ था। पहले चरण में हेल्थलाइन वर्कर, दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर, तीसरे चरण में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, चौथे चरण में 45 साल से अधिक उम्र वाले बीमार लोग, पांचवें चरण में 45 साल से अधिक उम्र के समस्त लोगों को शामिल किया गया। 16 जनवरी से 25 जून तक 45 साल से अधिक उम्र के लोगों में सिर्फ 1.25 लाख लोगों ने ही टीकाकरण कराया है। इनमें 18867 लोगों ने दूसरी डोज भी लगवा ली है। जबकि 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं के लिए टीकाकरण एक जून से शुरू हुआ है, इस चरण को शुरू हुए अभी सिर्फ 25 दिन ही बीते हैं, लेकिन इन 25 दिनों में 47630 युवा खुद को टीका लगवा चुके हैं, युवाओं के टीका लगवाने की गति बुजुर्गों से कहीं अधिक है। एक जुलाई से अभियान तेज हो जाएगा। जिसके बाद युवाओं के टीकाकरण में और तेजी आएगी। जुलाई के अंत तक 60 फीसदी आबादी का टीकाकरण करने की तैयारी है।
विज्ञापन

टीकाकरण की स्थिति
आयु वर्ग पहली डोज दूसरी डोज
45 से अधिक उम्र 125746 18867
18 से अधिक उम्र 47630 नहीं लगी
जरूर लगवाएं टीका
कोरोना संक्रमण से जीतने के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। सभी लोगों को टीका लगवाना चाहिए, ताकि दूसरी लहर जैसी भयानक स्थिति न बने। - भव्य सैनी
आगे आएं युवा
टीकाकरण अभियान में युवाओं को भी सहयोग देना चाहिए। ताकि संक्रमण से बच सके और देश इस महामारी से ऊपर उठकर आगे बढ़ सके। - अनिकेत वर्मा
टीकाकरण जरूरी
कोरोना टीकाकरण में युवा काफी उत्सुकता से भाग ले रहे हैं। एक जुलाई से टीकाकरण के अभियान को ओर गति दी जाएगी। समस्त लोग सहयोग दें, बुजुर्ग अपना टीकाकरण अवश्य करवा लें। - डॉ.संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed