{"_id":"60d4db5c8ebc3e694e085f85","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd221069075","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के आदेश के बाद चेकिंग नहीं करने पर पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी के आदेश के बाद चेकिंग नहीं करने पर पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी के आदेश के बाद चेकिंग नहीं करने पर पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर
हापुड़। ड्यूटी में लापरवाही बरते पर एसपी ने नगर कोतवाली क्षेत्र की साइलो प्रथम चौकी पर तैनात दरोगा और तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा बाबूगढ़ थाने में तैनात एक दरोगा को भी लाइन हाजिर किया गया है। सभी पुलिसकर्मी चेकिंग के आदेशों के बावजूद चेकिंग नहीं कर रहे थे। एसपी के निरीक्षण में इनकी पोल खुल गई।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बृहस्पतिवार सुबह सभी थानों और चौकी क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग के आदेश दिए थे। दोपहर के समय एसपी अपने द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन किए जाने की जांच करने सड़क पर निकल पड़े। इस दौरान मेरठ रोड साइलो फस्ट चौकी क्षेत्र में चेकिंग नहीं की जा रही थी। जिसके बाद एसपी ने पूरी चौकी को लाइन हाजिर कर दिया। एसआई सुरेश पाल सिंह, कांस्टेबिल जगवीर सिंह, जयवीर सिंह गौतम और कपिल इसमें शामिल हैं। इसके अलावा बाबूगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक सतवीर सिंह को भी चेकिंग नहीं करने पर लाइन हाजिर किया है।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि इस प्रकार की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सेट पर सूचना प्रसारित होने के बावजूद की लापरवाही
एसपी नीरज कुमार जादौन द्वारा आदेश देने के बाद वह व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद सड़क पर निकल पड़े। इस बात की सूचना लगातार वायरलेस सेट पर भी चल रही थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों द्वारा लापरवाही बरती गई। सबसे बड़ी बात थी कि साइलो चौकी फस्ट एसपी आवास के बिल्कुल बराबर में है।