{"_id":"60d37d728ebc3ecbfb228aaf","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd221004028","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्शन एजेंट से 35 हजार रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्शन एजेंट से 35 हजार रुपये की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्शन एजेंट से 35 हजार रुपये की लूट
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर-सलामतपुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 35 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने वारदात के बाद आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र निवासी राहुल बाबूगढ़ स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। उसने बताया कि वह बुधवार दोपहर वह गांव मुबारिकरपुर-सलामतपुर से कैश कलेक्शन कर वापस बाबूगढ़ लौट रहा था। गांव के जंगल में पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर 35 हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़ित ने घटना के बाद मामले की जानकारी कंपनी के अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जगह जगह नाकेबंदी की गई, लेकिन बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। घटना स्थल के आसपास विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।