{"_id":"60d37a758ebc3e2d971fddc7","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2210028199","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई से जिले के हर गांव व मोहल्ले में लगेगा टीकाकरण कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जुलाई से जिले के हर गांव व मोहल्ले में लगेगा टीकाकरण कैंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जुलाई से जिले के हर गांव व मोहल्ले में लगेगा टीकाकरण कैंप
हापुड़। कोरोना टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग में फेर में फंसकर पिछले कई दिनों से इंतजार में लगे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। एक जुलाई से स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा और टीमें गांवों और मोहल्लों में कैंप लगाकर टीकाकरण कराएंगी। यहां लोगों को टीकाकरण के लिए पंजीकरण की आवश्यकता भी नहीं होगी। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई कलस्टर टीकाकरण की सफलता के बाद इसे पूरे जनपद में लागू कर दिया जाएगा।
जिले में टीकाकरण को लेकर अभी भी बड़ी संख्या में युवा इंतजार कर रहे हैं। युवा टीकारण के लिए स्लॉट के फेर में फंसे हैं। लेकिन अब जनपद में 18 की आयु पूरी कर चुके हर व्यक्ति को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्लॉट बुकिंग खत्म हो इससे पहले ही कलस्टर टीकाकरण की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसे जनपद के सभी ब्लॉक में 21 जून से लागू किया गया है। फिलहाल हापुड़ ब्लाक में यह प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। इसके बाद बचे हुए सभी ब्लॉक में भी इस प्रोजेक्ट का ट्रायल शुरू कराया जाएगा।
जुलाई से गांव और मोहल्लों में लगेंगे कैंप
एक जुलाई से जनपद के हर एक गांव और शहर के हर एक मोहल्ले में इसे लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग गांवों और मोहल्लों में कैंप लगाकर टीकाकरण कराएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब पहले से बुकिंग कराने की कोई भी आवश्यकता नहीं होगी। टीका लगवाने वाले का बूथ पर ही पंजीकरण कर दिया जाएगा और उसे तत्काल टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि एक जुलाई से जनपद के सभी ब्लाकों को हर एक गांव और शहरी क्षेत्र में चलाया जाएगा। इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारी तेजी से की जा रही हैं।