फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

18 साल के पार वाले 1.65 लाख लोगों को लगा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
hapur news
18 साल के पार वाले 1.65 लाख लोगों को लगा टीका
विज्ञापन

हापुड़। जिले में 18 साल से ऊपर की 18.39 फीसदी आबादी का टीकाकरण हो चुका है। 1.65 लाख लोगों ने अब तक टीके की पहली डोज लगवा ली है, जबकि 28205 लोग दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं। अब पायलट प्रोजेक्ट से अभियान को गति देने की तैयारी है। मंगलवार को गांवों में इस प्रोजेक्ट के तहत 7 हजार लोगों को टीके लगे। जुलाई के अंत तक 60 फीसदी आबादी को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
कोरोना महामारी से बचने के लिए टीकाकरण जरूरी है, हापुड़ में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू किया गया था। शुरूआती महीनों में वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण की रफ्तार बेहद धीमी रही। अब एक जून से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को इस अभियान में शामिल किया गया है। जिसके बाद से टीकाकरण को रफ्तार मिली है।
विज्ञापन

जिले में पांच महीनों पर गौर करें तो अब तक 18 साल से अधिक उम्र की 18.39 फीसदी (165538) लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें 29 हजार 18 से 44 साल के लोग हैं, शेष 45 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति हैं। इन दिनों गांवों में पायलट प्रोजेक्ट का ट्रायल शुरू किया गया है। मंगलवार को दूसरे दिन 7 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया। 24 जून तक यह अभियान ट्रायल के तौर पर ही चालू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक जुलाई से जिले के समस्त गांवों को कलस्टर में बांटकर, तेजी से टीकाकरण शुरू कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने जुलाई के अंत तक 60 फीसदी आबादी को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है।

जिले में टीकाकरण की स्थिति
जिले में कुल टीकाकरण---------193743
पहली डोज लगवाने वालों की संख्या--165538
दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या--28205
कोरोना से बचाव के लिए टीका अवश्य लगवा लें, पायलट प्रोजेक्ट के तहत गांवों में लोगों को बिना पंजीकरण कराए ही टीका लगाया जा रहा है। अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगाएं, ताकि महामारी से बचा जा सके। --जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डॉ. संजीव कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed