{"_id":"60c79c3e8ebc3e2e36460dd9","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2204513113","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहरा में युवक पर घर में घुसकर बलकटी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहरा में युवक पर घर में घुसकर बलकटी से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहरा में युवक पर घर में घुसकर बलकटी से हमला
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव गोहरा में आपसी विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया। बलकटी से वार कर व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव गोहरा आलमगीरपुर निवासी अंकित ने बताया कि उसका गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। 12 जून की रात गांव के वीरेंद्र उर्फ मोनू, सोनू व रमेश धारदार हथियार से लैस होकर उसके घर में घुस आए। इन लोगों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा और बलकटी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर कर दिया। घर में तोड़फोड़ कर आरोपियों ने बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।