फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सीरो सर्वे: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए 240 सैंपल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सीरो सर्वे: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए 240 सैंपल
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना महामारी के दौरान कितने लोगों में एंटीबॉडी बनी, इसकी जांच के लिए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमों ने अलग अलग क्षेत्रों में लोगों के ब्लड सैंपल लिए। पहले दिन 240 सैंपल एकत्र हुए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। तीन दिन यह अभियान चलेगा, जिन क्षेत्रों के लोगों में एंटीबॉडी कम मिलेगी, वहां युद्धस्तर पर टीकाकरण होगा।
कोरोना के संक्रमण से जीतने के लिए शरीर में एंटीबॉडी का बनना बेहद आवश्यक है, जो लोग संक्रमण की चपेट में आकर स्वस्थ हो जाते हैं उनमें एंटीबॉडी बनती है, साथ ही वैक्सीन लगवाने वालों में भी यह बनती हैं। शासन ने जिलेभर में सीरो सर्वे के आदेश दिए हैं, ताकि संक्रमण के प्रसार की जानकारी सही तरीके से मिल सके।
विज्ञापन

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 10 टीमों का गठन किया गया है। एक टीम को रोजाना 24 लोगों के सैंपल लेने हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले को 6 जोन में बांटा गया है, जबकि 31 कलस्टर बनाकर टीमों को दायित्व सौंपा गया है। बुधवार को टीमों ने क्षेत्र में घूमकर 240 लोगों के सैंपल एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सैंपल की रिपोर्ट दो से तीन सप्ताह के अंदर आएगी। जिसके आधार पर ऐसे क्षेत्र चिन्हित किए जाएंगे जहां के लोगों में एंटीबॉडी कम मिलेगी। उन क्षेत्रों में युद्धस्तर पर टीकाकरण का अभियान चलेगा, ताकि कोरोना की तीसरी लहर का लोगों पर ज्यादा प्रभाव न पड़े।
सीरो सर्वे के लिए टीमों की स्थिति-
जोन टीम
धौलाना 02
हापुड़ शहर 03
हापुड़ गांव 02
पिलखुवा 01
गढ़मुक्तेश्वर 01
सिंभावली 01
ऐसे लिए जाएंगे सैंपल
सीरो सर्वे के दौरान टीमों द्वारा एक दिन में कुल 240 सैंपल लिए जाएंगे। इनमें पांच से 18 साल के बच्चों के 80, इसके अलावा 80 महिला व 80 पुरुषों के सैंपल लिए जाएंगे।
सर्वे के आधार पर होगा टीकाकरण
सर्वे के दौरान यह देखा जाएगा कि किन क्षेत्रों में एंटीबॉडी अच्छी तरह से विकसित नहीं हो सकी है। ऐसे क्षेत्रों के लोगों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए तेजी से टीकाकरण कराया जाएगा, ताकि उन लोगों में कोरोना से लड़ने की एंटीबॉडी बन सके।

टीमें यह होंगे शामिल-
सीरो सर्वे करने वाली टीमें में एक चिकित्सक, एक लैब टेक्निशियन, एक एएनएम और एक आशा या आंगनबाड़ी रहेगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में एंटीबॉडी की जांच के लिए सीरो सर्वे शुरू हो चुका है। टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों के सैंपल जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed