फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कोरोना से दो की मौत, पांच नए संक्रमित मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कोरोना से दो की मौत, पांच नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बुधवार को कोरोना के पांच नए मरीज मिले, जबकि दो की मौत हो गई। 21 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 149 रह गई है, जिसमें 123 होम आइसोलेट हैं। लक्षण के आधार पर मरीजों को आइसोलेट करा दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को टीमों द्वारा शहर, देहात अंचल में कुल 2129 लोगों की जांच की गई। इसमें एंटीजन से 1185, आरटीपीसीआर से 939, ट्रूनेट से पांच मरीजों की जांच हुई। एंटीजन में तीन व आरटीपीसीआर में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। लक्षण के आधार पर इन मरीजों को आइसोलेट करा दिया गया है। इस समय जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या सिर्फ 149 है, जिसमें 123 होम आइसोलेट हैं व 26 मरीजों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बुधवार को 21 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं मरने वालों की संख्या 210 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच---554622
कुल मरीज---12238
स्वस्थ मरीज---11879
एक्टिव मरीज--149
मौत--------210
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर आइसोलेट करा दिया गया है। संपर्क में आए लोग अपनी जांच अवश्य करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed