फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नलकूपों पर मीटर लगाने पर भड़के किसान, एसडीओ को बनाया बंधक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नलकूपों पर मीटर लगाने पर भड़के किसान, एसडीओ को बनाया बंधक
विज्ञापन

हापुड़। नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाए जाने पर भड़के आधा दर्जन गांवों के किसानों ने वझीलपुर बिजलीघर पर एसडीओ व जेई को बंधक बनाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन किसान मीटर हटाने की मांग पर अड़े रहे। एसडीओ ने किसानों से दो दिन का समय मांगा, जिसके बाद किसान शांत हुए।
किसानों के नलकूपों का हर महीने का करीब 1500 रुपये बिल आता है। लेकिन अब निगम के अधिकारियों ने नलकूपों पर भी मीटर लगाने का काम शुरू करा दिया है। मंगलवार को भी वझीलपुर बिजलीघर से जुड़े नलकूपों पर निगम की टीम मीटर लगाने पहुंची तो किसान भड़क गए। इसके विरोध में मंगलवार को गांव पीरनगर सूदना, वझीलपुर, रजपुरा, खडख़ड़ी के किसान ज्ञानेश्वर त्यागी के नेतृत्व में वझीलपुर बिजलीघर पर पहुंचे। वहां किसानों ने एसडीओ व जेई को बंधक बनाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि बिजली की दरें लगातार बढ़ रही हैं, जबकि फसलों से कोई मुनाफा नहीं हो रहा है। अभी तक नलकूपों का फिक्स बिल ही हर महीने देना पड़ता था। लेकिन अब यहां भी मीटर लगाने शुरू कर दिए गए हैं। मीटर लगने से फसलों की सिंचाई का इतना अधिक बिल बन जाएगा जिसे किसान वहन ही नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन राहत नहीं मिली है, अब गांवों में नलकूपों पर यदि कोई कर्मचारी मीटर लगाने पहुंचा तो उसे वहीं बंधक बना लिया जाएगा। हंगामा बढ़ने पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण मीटर हटाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान एसडीओ ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर किसानों से दो दिन का समय मांगा। जिसके बाद किसान अपने घरों को लौट गए।

इस मौके पर अमरेंद्र सिंह, गुड्डू, भगतराम सिंह, ज्ञानेश्वर त्यागी, जितेंद्र, धर्मवीर त्यागी, कपिल त्यागी, मुकेश, ज्ञानेंद्र, विपिन, देवेंद्र, जितेंद्र, दीपक सैनी, विरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed