{"_id":"60bfb28e8ebc3e2781501e4c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2200939148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलखुवा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष की ब्लैक फंगस से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिलखुवा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष की ब्लैक फंगस से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष की ब्लैक फंगस से मौत
हापुड़। पिलखुवा नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र मित्तल की मंगलवार को ब्लैक फंगस से मौत हो गई। उनका उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। जिले में फंगल इंफेक्शन से यह छठी मौत है, जबकि तीन का उपचार चल रहा है। उनके निधन पर पालिका में शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
मृतक महेंद्र मित्तल के पुत्र सभासद अंशुल मित्तल ने बताया कि उनके पिता को कोरोना हुआ था। जिसके बाद वह ब्लैक फंगस की चपेट में आ गए। उपचार के लिए उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मंगलवार को उनकी मौत हो गई। बता दें कि जिले में फंगल इंफेक्शन से यह छठी मौत है, जबकि तीन का वर्तमान में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर फिलहाल मौत दर्ज नहीं की जा सकी है। श्रद्धांजलि देने वालों में पालिकाध्यक्ष गीता गोयल, अधिकाशी अधिकारी विकास कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि फिलहाल मौत के कारण की जानकारी नहीं है। इसकी जांच के लिए अस्पताल से रिपोर्ट मंगाई जाएगी।