{"_id":"60bbb5af8ebc3ed231665d2d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2199180121","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखपुर में सरिए से हमला कर किसान का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेखपुर में सरिए से हमला कर किसान का सिर फोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेखपुर में सरिए से हमला कर किसान का सिर फोड़ा
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शेखपुर में आपसी विवाद में दो लोगों ने एक व्यक्ति का सरिए से वार कर सिर फोड़ दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव शेखपुर निवासी सुनील ने बताया कि बृहस्पतिवार को हरेंद्र व अक्षय से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट शुरू कर दी। इन लोगों ने सरिए से वार कर उसका सिर फोड़ दिया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।