फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भाकियू कार्यकर्ताओं ने जलाई कृषि कानूनों की प्रतियां, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नगर पालिका में कृषि बिल की प्रति जलाते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : HAPUR
भाकियू कार्यकर्ताओं ने जलाई कृषि कानूनों की प्रतियां, हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर किसानों ने शनिवार को पुरानी कलक्ट्रेट का घेराव कर तीनों कृषि कानूनों की प्रतियों को जलाया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कानूनों को वापस लेने की मांग उठाई। हंगामा बढ़ता देखकर भारी पुलिस बल के साथ एएसपी मौके पर पहुंचे, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। एडीएम के पहुंचने पर किसानों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। साथ ही गाजीपुर बॉर्डर पर आगामी आंदोलन को बड़ा रूप देने की योजना बनाई।
भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसी भी तरह किसानों के हित में नहीं हैं। इनकी वापसी को लेकर बीते कई महीनों से किसान सड़कों पर आंदोलन व धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को सुनने को तैयार नहीं है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडल सचिव ज्ञानेश्वर त्यागी व राष्ट्रीय सचिव कुशलपाल आर्य ने कहा कि कृषि कानून किसी हाल में कबूल करने योग्य नहीं हैं। सरकार किसानों के हितों को लेकर कतई गंभीर नहीं है, जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा। किसानों का मिल अरबों रुपये दबाए बैठी हैं, जिला प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। गेहूं खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन में भी किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समस्याओं के विरोध में पुरानी कलक्ट्रेट पहुंचकर किसानों ने जोरदार हंगामा किया। तीनों कानूनों की प्रतियां जलाने से रोक पाने में पुलिस असमर्थ रही। किसानों के रोष के आगे समस्त अधिकारी सिर्फ उन्हें समझाते ही नजर आए। हंगामा बढ़ता देखकर एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंचे उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।
इसके बाद एडीएम जयनाथ सिंह यादव भी किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताई। साथ ही कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन को बड़ा रूप देने की योजना भी बनाई।

इस मौके पर यशवीर सिंह, तेजपाल सिंह, अमित शर्मा, रामपाल सिंह, रणवीर सिंह, उदयवीर मुखिया, परमजीत, कुलदीप राठी, नानक चंद शर्मा, विक्की, भूरे, श्याम सिंह, हरेंद्र सिंह, सचिन त्यागी, कौशर, बबली त्यागी, भगतराम, उदयवीर मुखिया, चौधरी अमरपाल सिंह, मुन्ना सिंह, सोनू, हाजी कौशर, बबली चौधरी, मनवीर सिंह, जगवीर सिंह, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed