फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गेहूं क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गेहूं क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। गांव भटियाना स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने गेहूं खरीद में घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

भाकियू के राष्ट्रीय सचिव कुशलपाल आर्य ने बताया कि भटियाना के क्रय केंद्र पर 50 किलोग्राम के स्थान पर किसानों से करीब 52 किलोग्राम अनाज लिया जा रहा है। इसका साक्ष्य उन्होंने अधिकारियों को भी दिखाने का दावा किया है। इस अव्यवस्था पर केंद्र पर किसानों ने हंगामा किया। मामले की जानकारी एडीएम को दी गई, जिसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारी को मौके पर भेजा। उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिस पर किसान लौट गए। इस मौके पर विरेंद्र सिंह, भगतराम, रामपाल सिंह, हरवीर सिंह, यशवीर सिंह, अमित कुमार, उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed