फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नूरपुर में चुनावी रंजिश में मारपीट, फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नूरपुर में चुनावी रंजिश में मारपीट, फायरिंग
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नूरपुर में बृहस्पतिवार रात कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट व फायरिंग कर दी। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों गिरफ्तार करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों से कार व अवैध असलाह बरामद किया गया है।
गांव नूरपुर निवासी सुमेर सिंह बृहस्पतिवार रात अपने घर में मौजूद था। इसी दौरान गांव में उससे चुनावी रंजिश रखने वाले बंटी, सुमन अपने साथी जनपद गाजियाबाद के थाना साहिबाद क्षेत्र के गरिमा गार्डन निवासी शुभम व प्रदीप के साथ कार में सवार होकर उसके घर पहुंचे। घर में घुसकर आरोपियों ने उसे व उसकी पत्नी ममता को पीटा। हत्या के इरादे से आरोपियों ने तमंचे से पत्नी पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली पत्नी को नहीं लगी।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपियों को घेरने का प्रयास किया। लोगों ने मकान को घेर लिया और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को तमंचे और कार के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों से एक कार, दो तमंचे और पांच कारतूस बरामद किए हैं। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पिछले काफी दिनों से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed