फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

किसानों ने गेहूं क्रय केंद्र पर किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
hapur news
किसानों ने गेहूं क्रय केंद्र पर किया हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। गेहूं क्रय केंद्रों पर घटतौली की शिकायतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को गढ़ रोड नई मंडी स्थित क्रय केंद्र पर किसानों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। करीब दो घंटे तक क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा चलता रहा। सूचना के बाद पहुंचे एसडीएम सत्यप्रकाश ने किसानों को समझाया और किसानों से लिया गया अधिक गेहूं वापस कराया गया। जिसके बाद किसान शांत हुए। कुछ दिन पहले भी यहां किसानों द्वारा हंगामा किया गया था।

बुधवार को किसान मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं तुलवा रहे थे। इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि यहां उनसे अधिक गेहूं लिया जा रहा है। जबकि तोल कम दर्शायी जा रही है। जिसके बाद किसानों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर भाकियू कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि किसानों से पहले ही उनकी फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा हैं। वहीं किसानों से तोल के नाम पर अधिक गेहूं लिया जा रहा है। इसके अलावा घटतौली की जा रही है। इस प्रकार से किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। किसानों ने हंगामा करते हुए गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी को बंधक बना लिया, जिसके चलते करीब दो घंटे तक तोल बंद रही। किसानों के हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम हापुड़ सत्यप्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाया। इसके अलावा जो गेहूं किसानों से लिया था उसे वापस दिलाया। जिसके बाद किसान शांत हो गए। एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घटतौली की शिकायत के बाद किसानों ने हंगामा किया था। मामले को शांत करा दिया गया है। हालांकि इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है, लापरवाही पाई जाती है तो केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed