फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिला पंचायत में हाथी सबसे आगे, भाजपा तीसरे स्थान पर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिला पंचायत में हाथी सबसे आगे, भाजपा तीसरे स्थान पर
विज्ञापन

हापुड़। तीन दिन चली मतगणना के बाद आखिरकार जिला पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आ गए। जिले के 19 वार्डों में सबसे अधिक सीटों पर बसपा का कब्जा रहा है। बसपा से सर्वाधिक छह सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि भाजपा मात्र तीन सीटों पर सिमटकर रह गई। वहीं सपा ने चार तथा निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या भी पांच रही। जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। जीते हुए प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर थी। कलक्ट्रेट में सीडीओ द्वारा सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
जिले में 19 वार्डों में कुल 231 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे थे। दो मई से शुरू हुई मतगणना के बाद चार मई को जिला पंचायत के अंतिम परिणाम सामने आए। परिणाम के बाद सत्ताधारी पार्टी भाजपा को झटका लगा है, जबकि बसपा ने अपेक्षा से अधिक प्रदर्शन किया। बसपा के हाथी की चाल खासी तेज रही। वार्ड नंबर एक, वार्ड नंबर दो, वार्ड पांच, वार्ड 14, वार्ड 15 और 16 में बसपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया। जबकि भाजपा के प्रत्याशी वार्डा तीन, आठ और दस में ही जीत हासिल कर सके। जबकि भाजपा इन चुनावों को आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देख रही थी और इसके लिए पार्टी द्वारा कोरोना काल के बावजूद पूरी मेहनत भी की गई। भाजपा के सभी प्रतिनिधि और पदाधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदारी दी गई थीं, जिसके लिए इन्होंने खूब पसीना भी बहाया। लेकिन इसके बाद भी बसपा मोर्चा मार गई। पांच निर्दलीय प्रत्याशियों के सिर भी जीत का सेहरा बंधा। जबकि कांग्रेस की हालत काफी खस्ता रही। कांग्रेस का यहां खाता तक नहीं खुला।
विज्ञापन

--
सीडीओ ने विजेताओं को दिए प्रमाण पत्र -
मतगणना के बाद जिला प्रशासन की ओर से जिले के 19 वार्डों से जीते गए विजेताओं को उनके प्रमाण पत्र वितरित किए। महिला विजेताओं के साथ उनके पति भी पहुंचे थे, जो हर कार्य में आगे दिखाई दिए। हालांकि अधिकारियों द्वारा टोकने पर महिला विजेताओं को ही प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान जीत के उत्साह में विजेता और उनके समर्थक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए। सभागार में लोगों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन पार्टियों के जीते प्रत्याशी --
जिले में कुल सीट --19
भाजपा - 3
सपा - 4
बसपा - 6
कांग्रेस - 0
रालोद - 1
निर्दलीय - 5
-----
जिले में पदों की स्थिति --
ग्राम प्रधान -- 273
बीडीसी - 471
ग्राम पंचायत सदस्य - 3633
ग्राम पंचायत सदस्य - 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed