फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड न मिलने से दम तोड़ रहे मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
hapur news
अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड न मिलने से दम तोड़ रहे मरीज
विज्ञापन

हापुड़। जनपद के अस्पतालों में आक्सीजन की कमी पूरी नहीं हो रही है। लोग बेड और आक्सीजन के लिए भटक रहे हैं। जिले के लगभग हर अस्पताल में बेड के लिए मारामारी मची हुई है। बड़ी बात है यह है कि इलाज की उचित व्यवस्था न मिलने से मरीज दम तोड़ रह हैं।
जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की किल्लत है। रविवार को शहर के एक निजी अस्पताल में कुछ ऐसे ही हालात देखने को मिले। यहां आक्सीजन खत्म होने की कगार पर पहुंच गई तो मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ा। दरअसल, यह हालात जिले के अधिकतर अस्पतालों के हैं। यहां ऑक्सीजन का सीमित स्टॉक है। ऐसे मेें जल्द ही आपूर्ति नहीं हुुई तो दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। बताया गया है कि जिले में 11 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आवश्यकता है और जबकि उपलब्धता मात्र छह मीट्रिक टन ही है। वर्तमान हालात में होम क्वारंटाइन मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता पड़ने लगी, उन्हें अस्पतालों में एडमिट करने से इंकार किया जाने लगा है। मरीजों के तीमारदारों से अस्पताल में आक्सीजन न होने की बात कही जा रही है। इसके चलते तीमारदार परेशान और हताश होकर इधर से उधर भटकते नजर आए। सोमवार को गाजियाबाद निवासी अमरदीप ने जिला अस्पताल में अपनी मां को भर्ती कराया है। उचित इलाज न मिलने पर वह परेशान दिखा। उधर रूप किशोर माथुर के पिता की जिला अस्पताल में मौत हो गई। उनका रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जैसे ही आक्सीजन की कमी होती है, उससे पहले ही आक्सीजन की सप्लाई मंगा ली जाती है। आक्सीजन या बेड की कमी के चलते अस्पतालों में भर्ती मरीजों को परेशानी नहीं होने दी गई है। जनपद में आक्सीजन की आपूर्ति हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed