फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चौराखी पर 17 शवों का हुआ अंतिम संस्कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
hapur news
चौराखी पर 17 शवों का हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना संक्रमण से शहर में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार कोरोना लोगों को अपना ग्रास बना रहा है। रविवार को चौराखी पर 17 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। जबकि पिछले वर्ष 2020 में इसी मात्र तीन लोगों का दाह संस्कार यहां हुआ था। लगातार दाह संस्कार के चलते यहां लकड़ी भी कम पड़ी गई जिसके कारण लोगों को बाहर से लकड़ी मंगानी पड़ीं।

कोरोना के कहर के बीच मुर्दों को श्मशान में भी जगह नहीं मिल पा रही है। श्मशान में शवों के अंतिम संस्कार के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। नगर के मुख्य श्मशान स्थल चौराखी में प्रतिदिन 20 के आसपास शव आ रहे हैं। यहां की देखरेख करने वाले विनय गिरी महाराज ने बताया कि रविवार को चौराखी पर 17 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने बताया कि लकड़ी की भी कमी हो गई है। टॉल से लगातार लकड़ी मंगाई जा रही है। एक शव के दाह संस्कार में चार क्विंटल लकड़ी और एक क्विंटल उपले लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed