फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आग से 12 बीघा गेहूं व गन्ना की फसल जली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
hapur news
आग से 12 बीघा गेहूं व गन्ना की फसल जली
विज्ञापन

हापुड़। सोमवार को गांव असरा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से एक किसान के खेत में लगभग 12 बीघा गन्ना व गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने बिजली निगम के अफसरों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है।
असरा निवासी हरपाल, रोहताश, कृष्णा के खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। लाइन जर्जर हालत में है, जिसकों बदलवाने के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सोमवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गेहूं की फसल पर गिर गया। इससे 6 बीघा गेहूं और 6 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। साथ ही एक भुस के बौंगे में भी आग लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा मुआवजे की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जयविंदर, गंगादास, धीरज, गणेश, सुखवीर, राजू, हरकेश, किशन, बिशन, भगवत, सोनवीर सिंह उर्फ सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed