{"_id":"607dc59f8ebc3ebced7bad4b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2174536192","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने खाता हैक कर निकाले एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने खाता हैक कर निकाले एक लाख
विज्ञापन
साइबर ठगों ने खाता हैक कर निकाले एक लाख
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विद्यानगर निवासी व्यक्ति का बैंक खाता हैक कर साइबर ठगों ने एक लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मेसेज मिलने के बाद पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला विद्यानगर निवासी शिवदीप गर्ग ने बताया की वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। नगर स्थित एक बैंक में उसका बचत खाता है। नौ फरवरी को साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते को हैक कर एक लाख रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर उसने बैंक पहुंच कर खाता सीज कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
साइबर क्राइम के बढ़ रहे मामले
जिलें में इन दिनों साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक लोगों के खाते में लाखों की धनराशि निकाली जा चुकी है। गत सप्ताह एक मीडियाकर्मी के खाते से भी एक लाख 20 हजार, पिलखुवा में बैंक कर्मी बताकर एक व्यक्ति के खाते से लगभग 92 हजार रुपये निकाल लिए वहीं गढ़ में झड़ीना निवासी व्यक्ति के खाते से 12 हजार रुपये निकाले गए। पुलिस भी ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील कर रही है।