{"_id":"607dc4ed8ebc3ed1fe56b44a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2174531104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के नाराज कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के नाराज कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का फूंका पुतला
बसपा कार्यालय के बाहर बसपा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का पुतला फूंकते कार्यकर्ता।
- फोटो : HAPUR
Link Copied
बसपा के नाराज कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का फूंका पुतला
विज्ञापन
हापुड़। बहुजन समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र भारती को कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने ने सोमवार पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया तथा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका।
त्रिस्तरीय पंचायत में टिकट वितरण में गड़बड़ी के आरोप में बसपा हाईकमान ने जिलाध्यक्ष डा. एके कर्दम को हटाकर देवेेंद्र भारती को जिले की कमान सौंपी। सोमवार को निवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने मेरठ तिराहा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सुनील जाटव, रवि जाटव, आदेश कुमार, मनोज गुर्जर, दिनेश वकील, मूलचंद जाटव, राजू जाटव, योगेंद्र त्यागी, सुनील भारती, यशपाल, जिया परवेज आदि रहे। जिलाध्यक्ष के आने की सूचना पर कुछ कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया तथा नारेबाजी की। उन्होंने जिलाध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की। इसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका। हालांकि अन्य कार्यकर्ताओं के समझाने पर वह वापस लौट गए। सोमवार को इस मामले का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ। वहीं जिलाध्यक्ष देवेंद्र भारती ने बताया कि इस संबंध में हाईकमान को अवगत करा दिया गया है। हाईकमान का निर्णय आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।