फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मतदाताओं को बांटी पकौड़ी, काटा केक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मतदाताओं को बांटी पकौड़ी, काटा केक
विज्ञापन

हापुड़। मतदान की तिथि नजदीक आते ही गांवों में प्रत्याशियों ने मतदाताओं की खातिरदारी करनी शुरू कर दी है। सोमवार को क्षेत्र के दो गांवों में पुलिस ने प्रत्याशी समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई है। जिले में पंचायत चुनाव के लिए मतदान 29 अप्रैल को होना है। प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किए जा चुके हैं, 21 अप्रैल को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए जाएंगे। ऐसे में प्रत्याशियों ने वोटरों पर पकड़ बनाने के लिए अभी से ही पूरी जोर आजमाइश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सोमवार को गांव ट्याला में प्रधान पद के प्रत्याशी देवेंद्र अपने समर्थकों के साथ लोगों में पकौड़ी बांट रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की तथा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

वहीं, गांव ततारपुर में कुछ लोग वोटरों को लुभाने के लिए केक और दावत कर रहे थे। पुलिस ने वहां छापा मारा, इससे वहां भगदड़ मच गई। गांव निवासी राजीव कुमार, ओमदत्त, शैलेंद्र, पवन, संदीप निवासी ततारपुर और दीपक चौधरी निवासी किला परीक्षितगढ़ तेजेंद्र निवासी मानक चौक गढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि वोटरों को लुभाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर नियमों के उल्लंघन करने पर बाबूगढ़ पुलिस ने कस्बा निवासी मोनू, जनपद लखीमपुर खीरी के थाना तिकोनिया क्षेत्र निवासी प्रशांत, दिल्ली के मंगोलपुर निवासी आरिफ, जनपद अमरोहा के थाना बछराऊं क्षेत्र के अबुनाशरपुर निवासी धर्मेंद्र, फिरोजपुर निवासी अजीत सिंह, सतवीर, मोहित कुमार व जबर सिंह जाटव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed