फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बिगड़ते हालात : 7 दिन में 657 संक्रमित मिले, 284 हुए ठीक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नगर पालिका में कोरोना का टेस्ट कराने के लिए लगी लोगों की लाईन। - फोटो : HAPUR
बिगड़ते हालात : 7 दिन में 657 संक्रमित मिले, 284 हुए ठीक
विज्ञापन

हापुड़। जिले में सोमवार को कोरोना के रिकॉर्ड 139 मरीज मिले। शहर, गांवों में जहां-जहां टीम ने जांच की, वहीं मरीज सामने आए। जबकि 48 मरीज ठीक होकर घर लौट गए। एक सप्ताह में 657 मरीज मिले हैं, इसके सापेक्ष सिर्फ 284 ही स्वस्थ हुए हैं। ऐसे में अभी भी लोग नहीं सुधर रहे, यही हाल रहा तो जिले की स्थिति दिल्ली से भी बदतर हो जाएगी। हालांकि डीएम द्वारा शनिवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की है।
दिल्ली से हापुड़ महज 50 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली आते जाते हैं। वहां की तरह अब यहां भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सोमवार को जिले में अब तक एक दिन में रिकार्ड 139 मरीज मिले हैं। अस्पतालों में बनाए गए कोविड वार्ड भी अब फुल होने लगे हैं। मरीजों के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए प्रशासन भी सख्त हो गया है। डीएम अनुज सिंह व एसपी नीरज जादौैन ने लोगों से मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की है।
विज्ञापन

नहीं सुधरे तो बन जाएंगे दिल्ली जैसे हालात
प्रदेश सरकार की सूची में हापुड़ को भी लाल निशान में देखा जाता है। ऐसे में लोग नहीं सुधरे तो जल्द ही यहां भी दिल्ली जैसे हालात बन सकते हैं, लोगों को लंबे कर्फ्यू का सामना भी करना पड़ सकता है। क्योंकि एक सप्ताह में इतने मरीज मिले हैं, जिनसे अस्पतालों वार्ड फुल होने लगे हैं। डीएम अनुज सिंह ने साप्ताहिक बंदी के साथ ही अगले सप्ताह सोमवार को भी लॉकडाउन जारी रखने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में कम नहीं हो रही भीड़
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन लोगों में इसके प्रति खौफ कम ही नजर आ रहा है। शनिवार को साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार सुबह सात बजे तक सख्ती रही। लेकिन इसके बाद सड़कों पर भीड़ दिखने लगी। बाजारों में भी लोगों में कहीं भी कोरोना का भय नहीं दिखाई दिया। आम दिनों की तरह लोग खरीदारी करते नजर आए।
इन इलाकों में मिले मरीज
हापुड़ क्षेत्र--एलएनटी कंपनी, दोयमी, गोयना, नवीकरीम, हापुड़, आर्यनगर, देवलोक कॉलोनी, कविनगर, बाबूगढ़, नानपुर हापुड़, प्रीत विहार, सीएचसी कैंपस, पक्का बाग, कोटला मेवतियान, राधापुरी, राधिका पैलेस, साकेत कॉलोनी, संजय विहार, कृष्णानगर, चमरी, रघुनाथपुर, असौड़ा, गांधी विहार, शेखपुर, ज्ञानलोक, श्रीनगर, अर्जुननगर, आवास विकास, ग्रीन वैली, जगन्नाथपुरी, जैनलोक, शक्तिनगर, उपैड़ा, अपना घर कॉलोनी, शिवपुरी, रेलवे कॉलोनी, शिवदयाल पुरा, कासिमपुर, कोठीगेट, इंद्रलोक, राधापुरी, जवाहर गंज, भटियाना, शिवलोक, अनवरपुर, रामपुर, सरस्वती मेडिकल।
सिंभावली क्षेत्र--सिंभावली, अकबरपुर, कनिया, मुदाफरा, हरोड़ा, दत्तियाना।
पिलखुवा क्षेत्र--पिलखुवा, रेवतीकुंज, मठ मलियान, मोहल्ला गढ़ी, सुकलान, परतापुर, अशोकनगर, रमपुरा, शिवाजीनगर, मीरपुर, साकेत, अचपलगढ़ी, मुकीमपुर, हिंदु कन्या इंटर कॉलेज, पीपीसी, राजपुर, खेड़ा।

धौलाना-डहाना, बझैड़ा, गालंद, पिपलेड़ा, रजाकपुर, सोलाना, ककराना, सिरोधन, समाना, छोटा मोहल्ला।
गढ़-ह्दयपुर, लुखराड़ा, मानक चौक, शिकंदरपुर, नई बस्ती, दुर्गा कॉलोनी, नानई, सपनावत, जैनवाली गली,
---
जिले में एक सप्ताह में कोरोना की स्थिति
तिथि नए मरीज स्वस्थ मरीज
19 अप्रैल 139 48
18 अप्रैल 64 39
17 अप्रैल 88 17
16 अप्रैल 110 26
15 अप्रैल 84 45
14 अप्रैल 75 23
13 अप्रैल 97 06
(नोट: जिले में सात दिनों में 657 नए मरीज मिले हैं, जबकि स्वस्थ सिर्फ 284 हो सके हैं।)
-जिले में कोरोना की स्थिति-ं
कुल जांच-------463264
कुल मरीज-------5427
एक्टिव मरीज-----693
स्वस्थ मरीज------4667
मृतकों की संख्या---67
1600 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए टीकाकरण कराने वाले लोगों की भी संख्या बढ़ने लगी है। जिले में सोमवार को लगे बूथों पर 1600 लोगों ने टीकाकरण कराया। इसमें सरकारी बूथों पर 1580 और प्राइवेट अस्पतालों के बूथों पर 20 लोगों ने खुद को टीके लगवाए। अब तक जिले में 80 हजार लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed