{"_id":"607c7e368ebc3e8d2c6329b3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd217401771","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा हरनाथपुर में किसान के घर में नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा हरनाथपुर में किसान के घर में नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कोटा हरनाथपुर में एक किसान के मकान से नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार घर पर सोया हुआ था, लेकिन उन्हें चोरों के घुसने की भनक तक नहीं लगी। सुबह पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच पड़ताल की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
गांव कोटा हरनाथपुर निवासी गंगू कोली का गांव में एक छोर पर मकान है। शनिवार रात वह परिवार के लोगों के साथ अपने मकान में सो रहा था। देर रात चोरों ने दीवार फांदकर घर से हजारों रुपये की नकदी और आभूषण समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। परिवार के लोगों को चोरों के बारे में भनक तक नहीं लगी। रविवार सुबह मामले की जानकारी दी। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल की जांच की। चोरी की वारदात को लेकर पीड़ित समेत ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त सुचारू न होने के चलते आपराधिक वारदातें बढ़ रही है।
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।