{"_id":"607c79ad8ebc3e8daa0034aa","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd217401014","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 64 और संक्रमित, 39 को छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 64 और संक्रमित, 39 को छुट्टी
विज्ञापन
जिले में 64 और संक्रमित, 39 को छुट्टी
हापुड़। जिले में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की जांच में 64 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। 39 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती कराया गया है। संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की जारी है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 602 हो गई है।
जिले में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को एंटीजन किट की जांच में 53, आरटीपीसीआर की जांच में 11 समेत कुल 64 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। शहर की पॉश कॉलोनियों से लेकर गांव की गलियों में भी मरीज बड़ी तादात में मिल रहे हैं। रविवार को संक्रमित मिले मरीजों को आइसोलेट करा दिया गया है।
इन क्षेत्रों में मिले मरीज
हापुड़ क्षेत्र-राधापुरी, कविनगर, एचपीडीए, गढ़ रोड, गांधी विहार, रामगंज, कुचेसर चौपला, न्यू शिवपुरी, नूरपुर, वझीलपुर, श्रीनगर, पंचशील कॉलोनी, आनंद विहार, संजय विहार, वैशाली कॉलोनी, ग्रीन वैली, त्यागी नगर, लालपुर, पटेलनगर।
विज्ञापन
पिलखुवा क्षेत्र-पिलखुवा, खेड़ा, छिपीवाड़ा, शिवाजीनगर, नगर पालिका परिषद, मंडैया, दिनेश नगर, बड़ौदा हिंदवान, डूहरी, जीएस, नगर पालिका, मोहन नगर, शैलेष फार्म।
धौलाना क्षेत्र-दहपा।
सिंभावली क्षेत्र-बक्सर, शुगर मिल।
गढ़ क्षेत्र-भैना, मृदापाड़ा, बहादुरगढ़।
दूसरे प्रदेश से आए लोगों से की जांच की अपील
स्वास्थ्य विभाग ने विदेश या अन्य प्रदेशों से आए लोगों से जांच की अपील की है। इसके लिए कंट्रोल नंबर भी जारी कर दिया गया है। साथ ही निगरानी समितियों को भी इस संबंध में निर्देशित किया गया है।
जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच 461609
एक्टिव मरीज 602
कुल मरीज 5288
स्वस्थ हुए मरीज 4619
मृतकों की संख्या 67
कोट्स
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में संक्रमित मिले मरीजों को आइसोलेट करा दिया गया है। 39 मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए हैं।
कोरोना संबंधी हेल्पलाइन
नियंत्रण कक्ष- 0122-2304834, 0122-2304835, 0122-2300058
ई-डिस्ट्रिक्ट कक्ष- 0122-2304836, 0122-2304837, 0122-2304838
कंट्रोल रूम नंबर- 0122-2960263