फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सरकारी विभाग टीकाकरण के लिए करेंगे जागरूक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सरकारी विभाग टीकाकरण के लिए करेंगे जागरूक
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना महामारी से जंग जीतने के लिए अब तमाम सरकारी विभाग टीकाकरण के प्रति लोगों में जागरूकता लाएंगे। विभागों में पहुंचने वाले लोगों को टीका लगवाने का प्रण दिलाया जाएगा। शासन से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं रविवार को 13 नए मरीज पॉजिटिव मिले, जबकि 51 सौ लोगों ने टीकाकरण कराया। एक्टिव मरीजों की संख्या 191 पहुंच गई है।
जिले में कोरोना का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 63 मरीज मिलने से जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई। इसी वजह से जिले में रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। शासन ने सरकारी विभागों को अपने स्तर से ही लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूकता लाने के आदेश दिए हैं। समस्त सरकारी विभाग अपने यहां आने वाले लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही उन्हें वैक्सीन लगवाने का प्राण भी दिलाएंगे।
विज्ञापन

उधर, रविवार को जिले में कोरोना के 13 नए मामले सामने आए, जिनमें अर्जुन नगर के तीन, सराय चंद का एक, आवास विकास हापुड़ का एक, मुबारकपुर का एक, अशोक कॉलोनी का एक, डूहरी के दो, ततारपुर का एक, दिनेश नगर का एक, आनंद विहार का एक, गांधी कॉलोनी का एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 191 हो गई है। 4458 अब तक रिकवर हो चुके हैं। जबकि 67 ने जान गवाई है। रविवार को जिले के 47 बूथों पर महा टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें 51 सौ लोगों ने टीका लगाया।। यह अभियान 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। बता दें कि जिले में अब तक 62 हजार लोगों ने टीकाकरण कराया है।
यह विभाग निभाएंगे जिम्मेदारी
जिले में कोरोना टीकाकरण को सफल बनाने के लिए कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग, बिजली निगम, डाक विभाग समेत अन्य सरकारी विभाग बैंक और प्रशासनिक अधिकारी भी इसमें सहयोग देंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए टीकाकरण के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क जरूरी है। इसका पालन किया जाए। साथ ही लक्षण महसूस होने पर अपनी जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed