{"_id":"606a0d0a8ebc3edb5373064e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2165964198","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से मारपीट, चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला से मारपीट, चेन लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर महिला से मारपीट, चेन लूटी
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के घर में घुसकर कुछ लोगों ने अश्लीलता की। विरोध करने पर विवाहिता को बेरहमी से पीटा और आभूषण लूटकर फरार हो गए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि एक मार्च की शाम गांव के ही सगीर, कलुवा, नबील, नफीस, सद्दाम, तालिब व आलम उसके घर में घुस आए। उस समय वह घर पर अकेली थी। आरोपियों ने महिला से अश्लीलता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने आए महिला के परिवार के साबिर व मुसाफिर को भी पीटा गया।
इसके बाद आरोपी महिला से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। मामले में शिकायत के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर उक्त सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।