फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सात दिनों में 32 नए केस आए सामने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सात दिनों में 32 नए केस आए सामने
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ रहा है। एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो जिले में 32 नए मरीजों को कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि पिछले वर्ष दो अप्रैल को पहला केस मिलने के बाद अगले एक सप्ताह में मात्र छह मरीजों में ही कोरोना की पुष्टि हुई थी। इस स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन चिंतित है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।
जिले में मार्च की शुरुआत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या न के बराबर थी। इक्का दुक्का केस ही नजर आ रहे थे। लेकिन मार्च के अंत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। अब हालात गंभीर बनने लगे हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले एक सप्ताह में 32 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि पिछले वर्ष कोरोना की रफ्तार की बात करें तो दो अप्रैल को पहला केस मिलने के बाद चार अप्रैल को दो मरीजों को पुष्टि हुई और इसके बाद नौ अप्रैल को तीन और लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई। वर्तमान हालातों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों ने विशेष सतर्कता नहीं बरती तो हालात गंभीर बन सकते हैं।
विज्ञापन

-----
सरकारी कार्यालयों में भी निकल रहे कोरोना संक्रमित
सरकारी कार्यालयों में भी कोरोना संक्रमण के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। विकास भवन में पिछले दो दिनों में पांच कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद रविवार को पूरे कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में मिलने वाले मामले
दिनांक संक्रमित
29 मार्च 5
30 मार्च 6
31 मार्च 2
01 अप्रैल 5
02 अप्रैल 3
03 अप्रैल 7
04 अप्रैल 4
-------
पिछले वर्ष कोरोना की स्थिति
दो अप्रैल : गांव हावल की मस्जिद में थाईलैंड निवासी जमात को आया व्यक्ति संक्रमित मिला
चार अप्रैल : गांव बक्सर में मिले दो संदिग्धों के सैंपल जांच में आए पॉजिटिव
नौ अप्रैल : हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा, करीमपुरा, काटला सादात में तीन लोग मिले कोरोना पॉजिटिव।
----
सीएमओ डॉ. रेखा शर्मा का कहना है कि कोरोना संक्रमण का रफ्तार पिछले कुछ दिनों में बढ़ी है। टीकाकरण की रफ्तार भी बढ़ाई गई है। लेकिन लोगों को अब और सजग रहने की आवश्यकता है। लोगों को इस मामले में और एहतियात बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed