फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कोविड-19 लिखे वाहन से बरामद की अवैध शराब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
hapur news
आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी। - फोटो : HAPUR
कोविड-19 लिखे वाहन से बरामद की अवैध शराब
विज्ञापन

हापुड़। पंचायत चुनाव में खपाने को तस्करों द्वारा हापुड़ लाई जा रही हरियाणा ब्रांड की 130 पेटी शराब देहात पुलिस और एसओजी बी की टीम ने बरामद की हैं। पुलिस को चकमा देने के लिए वाहन पर कोविड-19, भारत सरकार के स्टीकर लगाए हुए थे। पुलिस ने पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार हो गया।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शुक्रवार रात थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर व एसओजी बी टीम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि हरियाणा से पिकअप में अवैध शराब का जखीरा लेकर कार सवार कुछ आरोपी ततारपुर बाईपास की तरफ आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने ततारपुर बाईपास के निकट सख्ती के साथ चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को एक संदिग्ध कार व पिकअप आती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने फरार होने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पांच आरोपियों को दबोच लिया। जबकि, एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पिकअप गाड़ी से हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब 110 पेटी, कार से 20 पेटी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपियों ने पिकअप पर कोविड-19, भारत सरकार के स्टीकर लगे हुए थे। इसके अलावा आरोपियों से सात मोबाइल फोन, फर्जी आरसी व भारतीय जन औषधि परियोजना का पत्र भी बरामद हुआ है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जिला संभल के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव नवादा निवासी आलम, फहीम, हरियाणा के हिसार पार्क कालोनी पटेल नगर निवासी सुमित, फरीदाबाद के थाना सदर क्षेत्र के दयालपुर निवासी जगमीत व थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर निवासी राजीव हैं। जबकि, थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर निवासी अजय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि हरियाणा से अवैध शराब का जखीरा लेकर हापुड़ में बेचने के लिए ला रहे थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक कमल कुमार, हैड कांस्टेबिल प्रवीण कुमार, ऋषिपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय यादव, अनुज कुमार, सचिन त्यागी, कुलदीप, हरेंद्र मौजूद रहे।
कई राज्यों में करते थे शराब की सप्लाई
एसपी नीरज जादौन ने बताया कि तस्कर का यह गिरोह हरियाणा से शराब खरीदकर विभिन्न प्रदेशों समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते थे। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा फरार आरोपी
शराब तस्करी में फरार आरोपी जिला पंचायत के सदस्य पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। यह जानकारी एसपी नीरज जादौन ने देते हुए बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ कई थानों में विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed