{"_id":"605e2d118ebc3e8ca62a3ee6","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2161554108","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की जमीन को कब्जामुक्त करने को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की जमीन को कब्जामुक्त करने को भेजा पत्र
विज्ञापन

हापुड़। फ्रीगंज रोड स्थित कुष्ठ आश्रम के मामले में शुक्रवार को रेलवे के अधिकारियों ने डीएम व पालिका ईओ को पत्र लिखकर रेलवे की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
डीएम को लिखे पत्र में बताया गया है कि रेलवे पार्क के निकट कुष्ठ आश्रम व झुग्गी झोपड़ियों के रूप में रेलवे भूमि पर सुनियोजित तरीके से अतिक्रमण कर लिया गया है। रेलवे भूमि का चिन्हांकन भी संयुक्त रूप से किया जा चुका है। देखने में आया है कि कुछ लोगों ने नियम विरूद्ध तरीके से पीएम आवास योजना का भी लाभ ले रखा है। इसका उपयोग रेलवे भूमि पर पक्का निर्माण कर हो रहा है। उन्होंने डीएम से रेलवे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
वहीं उन्होंने नगर पालिका ईओ को भी पत्र लिखकर पालिका द्वारा अतिक्रमण होने की जानकारी दी है। उन्होंने रेलवे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने में सहयोग मांगा है। संवाद