फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

संभलकर निकलें, हाईवे पर आज रहेगा किसानों का कब्जा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
hapur news
संभलकर निकलें, हाईवे पर आज रहेगा किसानों का कब्जा
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को ततारपुर के पास एनएच-09 पर किसानों का कब्जा रहेगा। भाकियू ने सुबह 10 बजे से चक्का जाम का एलान कर दिया है। गांवों में किसानों ने पंचायत कर आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की। उधर, जिला प्रशासन आंदोलन को लेकर सतर्क हो गया है। व्यवस्था बनाने के लिए डीएम ने मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। जाम वाले स्थानों पर भारी पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।
केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों का किसान बीते करीब चार महीने से विरोध कर रहे हैं। सड़कों पर किसान अपनी मांगों को लेकर डटे हैं। ऐसे में भाकियू हाईकमान ने शुक्रवार को चक्का जाम का एलान कर दिया है। हापुड़ में दो स्थानों पर आंदोलन को सफल बनाने के लिए सड़कों पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

गढ़ रोड कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता कुशलपाल आर्य ने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगें नहीं मानेगी तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। शुक्रवार को ततारपुर बाईपास पर चक्का जाम कर, अपनी मांगों को पूरा कराने की आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विभिन्न गांवों में कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ बैठक कर, उन्हें तीनों कृषि कानूनों की खामियों से अवगत कराया। साथ ही आंदोलन में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। बता दें कि हापुड़ में गढ़ स्याना चौपला और ततारपुर बाईपास पर किसानों का कब्जा रहेगा। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
किसानों के आंदोलन को लेकर डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। किसानों के साथ वार्ता भी की जा रही है। धरना स्थलों पर भारी पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। हालांकि अब से पहले भी किसानों के कई आंदोलन इस तरह के हुए हैं, जिनमें कोई उपद्रव नहीं हुआ। इस बार भी किसान चक्का जाम को पहले ही तरह की सफल बनाएंगे।

बैठक में चौधरी यशवीर सिंह, भगतराम सिंह, उदयवीर मुखिया, विरेंद्र सिंह, जितेंद्र, मुनेश पाल, गुड्डू, टेनपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
एसपी नीरज जादौन का कहना है कि किसान आंदोलन को लेकर पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। कानून के दायरे में रहकर ही किसानों को आंदोलन करना होगा। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे लोगों को परेशानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed