फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
hapur news
दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास
विज्ञापन

हापुड़। दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास किया। परिजनों ने महिला के पति पर जेठानी से अवैध संबंध का आरोप लगाया है। पीड़िता के परिजनों ने एसपी से मामले की शिकायत की है।

एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसके पुत्री की शादी पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में एक बाइक व नकदी की मांग कर पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। शादी के बाद पता चला कि पुत्री को पता चला कि पति के उसकी जेठानी से अवैध संबंध हैं। कुछ दिन पहले आरोपियों ने सोते समय उसकी पुत्री के हाथ की नस काट दी। किसी तरह उसकी जान बच सकी थी। 21 मार्च को ससुराल पक्ष के लोगों ने डीजल डालकर पीड़ित की पुत्री को जलाकर मारने का प्रयास किया। आरोपियों के चुंगल से बचाकर पुत्री ने गांव के लोगों की मदद ली। इसके बाद पुत्री मायके आ गई। थाना स्तर पर शिकायत करने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को पीड़ित पक्ष ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed