फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

युवती से छेड़छाड़, विरोध पर की अभद्रता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
hapur news
युवती से छेड़छाड़, विरोध पर की अभद्रता
विज्ञापन

हापुड़। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता भी की गई। वहीं उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि वह गढ़ रोड स्थित एक प्राइवेट फर्म पर कार्य करती है। पिछली तीन मार्च को वहां काम करने वाले युवक सन्नी निवासी हरसिंपुर ने पहले उसके साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर युवक ने उसके साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए और वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर फरार हो गया। इसके अलावा युवक ने उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed