{"_id":"6037ef608ebc3ee9332a2090","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd214419151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ भूमि अधिग्रहण, तीन किसानों के हुए बैनामे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ भूमि अधिग्रहण, तीन किसानों के हुए बैनामे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ भूमि अधिग्रहण, तीन किसानों के हुए बैनामे
हापुड़। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अफसरों ने जमीन के बैनामे तेजी से कराने शुरू कर दिए हैं। जिले में हापुड़ ब्लॉक के तीन किसानों की भूमि के बैनामे कराए गए। बैनामा करने आने वाले किसानों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए उन्हें प्रशासन द्वारा सुविधा भी दी जा रही है। बैनामा कराने के बाद तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने किसानों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें चेक सौंपे। हालांकि, सर्वर में देरी और अन्य कारणों से रजिस्ट्री में देरी हुई।
शासन की अनुमति के बाद गंगा एक्सप्रेसवे बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण का काम अब जोर पकड़ने लगा है। जमीन खरीदने की अनुमति मिलने के बाद बृहस्पतिवार को इस एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले हापुड़ तहसील के गांवों की जमीन का बैनामा शुरू हो गया है। सदर एसडीएम सत्यप्रकाश और तहसीलदार गजेंद्र कुमार की उपस्थिति में गांव मुराद अलीपुर के तीन किसानों की जमीन का बैनामा कराया गया। एसडीएम ने बताया कि भूमि स्वामी रिछपाल, विजयपाल और वेबी के बैनामे कराए गए हैं। कुल मिलाकर एक गांव के तीन किसानों की 0.66 हेक्टेयर भूमि की रजिस्ट्री करीब 12.67 लाख रुपये में हुई है। सभी को अधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर बधाई दी। वहीं, यूपीडा के अधिकारियों की एक टीम ने गांव में जमीन के एलाइनमेंट की जांच की। जबकि शुक्रवार को औरंगाबाद के किसानों की भूमि का बैनामा किया जाएगा। जिले में कुल 29 गांवों की 418 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इसके लिए शासन 765 करोड़ रुपये की डिमांड शासन को भेजी गई है।
एडीएम जयनाथ यादव का कहना है कि गंगा एक्सप्रेस वे को लेकर कार्य में प्रगति है। शासन से बजट जारी होने के बाद अधिग्रहण का कार्य शुरू हो चुका है। फिलहाल 25 करोड़ रुपया जारी हो चुका है, बाकी की डिमांड भेजी जा चुकी है।