{"_id":"603543f08ebc3ee8fd5e5383","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd214296277","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अपराध रोकने में लापरवाही पर हाफिजपुर थाना प्रभारी को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अपराध रोकने में लापरवाही पर हाफिजपुर थाना प्रभारी को हटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अपराध रोकने में लापरवाही पर हाफिजपुर थाना प्रभारी को हटाया
हापुड़। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पीड़ितों से मन माफिक तहरीर लिखवाकर मामले को रफादफा करना हाफिजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को महंगा पड़ गया। एसपी ने धर्मेंद्र सिंह को लाइन हाजिर करते हुए सत्येंद्र प्रकाश सिंह को चार्ज दिया है।
रविवार को हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय नाबालिग पड़ोस के घर में बकरी के बच्चे को लेने के लिए गई थी। आरोप है कि घर में महिला शाहना पत्नी मोनू ने किशोरी को बंधक बना लिया और सुहेल द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। किशोरी के कई घंटे लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह शाहना के घर मिली और उसने आपबीती परिजनों को बताई। आरोप है कि हाफिजपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने पीड़िता के परिजनों से अपने तरीके से तहरीर लिखाई और पीड़िता को मेडिकल के लिए भी नहीं भेजा। इस मामले में छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर खानापूर्ति कर दी गई।
मामले की शिकायत एसपी नीरज कुमार जादौन से की गई तो उन्होंने पीड़िता के मेडिकल के आदेश देते हुए सीओ पिलखुवा डॉ. तेजवीर सिंह को मामले की जांच सौंपी। सीओ ने बताया कि मेडिकल जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी की लापरवाही को देखते हुए रिपोर्ट एसपी को सौंपी गई थी। जिसके आधार पर धर्मेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात सत्येंद्र प्रकाश सिंह को चार्ज दिया गया है।