{"_id":"602eb43b8ebc3ee915265049","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd213994970","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने बोला हल्ला, सिलिंडर शव यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने बोला हल्ला, सिलिंडर शव यात्रा निकाली
विज्ञापन
बैलगाड़ी में बाइक को लादकर विरोध जताते कांग्रेसी।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने बोला हल्ला, सिलिंडर शव यात्रा निकाली
हापुड़। पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने पर बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने हल्ला बोला। उन्होंने सड़क पर उतरकर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही घरेलू सिलिंडर की शव यात्रा निकालकर व बैलगाड़ी मे बाइक को रखकर महंगाई का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मीनाक्षी रोड स्थित अंबेडकर पुस्तकालय से घरेलू सिलिंडर की शव यात्रा निकाली। यात्रा चंडी रोड, गोल मार्केट, तहसील चौराहा होते हुए नगर पालिका परिषद स्थित एसडीएम कार्यालय तक पहुंची। यहां बढ़ती महंगाई और सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बैलगाड़ी में बाइक लादकर जाते कांग्रेसियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रभारी सचिन चौधरी ने कहा कि देश महंगाई से जूझ रहा है। आम जनता का जीना बेहाल गया है। लेकिन केंद्र में बैठी भाजपा सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। यदि यही हालात रहे तो महंगाई से लोग भूखे मरने लगेंगे। इसका खामियाजा भाजपा को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और घरेलू गैस की कीमत कम होने के बावजूद भी केंद्र सरकार निरंतर पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। आम जनता की खून पसीने की कमाई को सरकार महंगाई के गर्त में डाल रही है। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि आज देश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। देश में घरेलू गैस सिलेंडर 350 के बजाए अब 800 रुपये से ज्यादा में मिल रहा। सरकार देश हित में पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को तत्काल वापस ले। इस दौरान पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल, सैयद अयाजुद्दीन, दिनेश चंद शर्मा, हाजी सगीर कुरैशी, नरेश कुमार भाटी, रघुवीर सिंह, शगुफ्ता राणा, मोनिका शर्मा, मयंक त्यागी, देवेंद्र कुमार, डॉ. जकारिया मनसबी, धर्मेंद्र कश्यप, विक्की शर्मा, सविता गौतम, गौरव गर्ग, अनूप कुमार कर्दम, तारेश्वर त्यागी, अमित शर्मा, भरतलाल शर्मा, कुसुमलता, शशिबाला आदि रहे।