फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बकायेदारी पर कनेक्शन काटने पहुंचे विद्युत निगम के कर्मियों को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
घायल लाइनमैन। - फोटो : HAPUR
बकायेदारी पर कनेक्शन काटने पहुंचे विद्युत निगम के कर्मियों को पीटा
विज्ञापन

हापुड़। कोटा हरनाथपुर बिजलीघर से जुड़े गांव जिसौरी में बकायेदारी पर कनेक्शन काटने पहुंची विद्युत निगम की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव व जमकर मारपीट की। विरोध पर लाइनमैन के सिर में पत्थर मारकर घायल कर दिया। किसी तरह कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस मामले में जेई ने पुलिस में तहरीर देकर, कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को गांव में दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
राजस्व वसूली को लेकर इन दिनों पावर कॉरपोरेशन का अभियान चल रहा है। बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। शनिवार को कोटा हरनाथपुर बिजलीघर के संविदा लाइनमैन सरफराज व आस मोहम्मद बकायेदारी पर कनेक्शन काटने के लिए गांव जिसौरी गए थे। जब वह एक उपभोक्ता के यहां कनेक्शन काटने पहुंचे तो कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। निगम के कर्मियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन इसी बीच एक ग्रामीण ने मारपीट और अभद्रता की। इसके बाद वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों ने भी मारपीट शुरू कर दी। दोनों कर्मचारियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ाकर पीटा। हालांकि जब लाइनमैन आस मोहम्मद ने इसका विरोध किया तो एक ग्रामीण ने उसके सिर में पत्थर मार दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा, इससे वहां अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

आनन फानन में बिजली कर्मियों ने पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी। लेकिन जब तक पुलिस आई तब तक आरोपी फरार हो गए। इस मामले में बिजलीघर के अवर अभियंता हरिराज सिंह ने थाने में तहरीर देकर, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने हर संभव कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता यूके सिंह ने बताया कि बकायेदारी पर कनेक्शन काटने के निर्देश टीमों को दिए हुए हैं, ऐसे में ग्रामीण सहयोग करें और समय से अपना बिल जमा करें, ताकि उन्हें अच्छी बिजली आपूर्ति दी जा सके। इस तरह मारपीट करना ठीक नहीं है, ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed