{"_id":"602575678ebc3ee96959a48f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd213577336","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुचेसर रोड चौपले पर संजय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी है। परिजन हत्या का आरोप लगाया है।
कुचेसर रोड चौपला निवासी संजय (37) पुत्र जगपाल सिंह मूल रूप से बुलंदशहर की स्याना तहसील के नंदपुरी का रहने वाला था। कुछ वर्ष पहले से वह कुचेसर रोड चौपला पर अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रह रहा था। पास में ही मृतक की लकड़ी की दुकान थी। बृहस्पतिवार सुबह संजय का शव घर में कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने संजय की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस आत्महत्या की कह रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह का कहना है कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटककर मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतक द्वारा आत्महत्या की गई है। कारणों की जांच की जा रही है।