{"_id":"6022cce28ebc3e27f02b2cf3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2134550159","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को चॉकलेट देने पर युवक की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को चॉकलेट देने पर युवक की धुनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को चॉकलेट देने पर युवक की धुनाई
हापुड़। नगर स्थित एक सरकारी कार्यालय में कार्यरत युवती को एक युवक द्वारा चॉकलेट देने महंगा पड़ गया। लोगों ने युवक को दबोचकर उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया। हालांकि युवती की ओर से शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि एक युवती नगर स्थित एक सरकारी विभाग में कार्यरत है। मंगलवार सुबह वह घर से कार्यालय जा रही थी। फ्रीगंज रोड स्थित कचहरी के पास एक युवक ने युवती को रोक लिया और उसे चॉकलेट उपहार में भेंट की। जब युवती ने इसका विरोध किया तो राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई और युवक को दबोच लिया। राहगीरों ने युवक की धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि अभी मामले में युवती की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।