फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हापुड़ में पंपिंग स्टेशन से कंट्रोल होगी सीवर लाइन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़ में पंपिंग स्टेशन से कंट्रोल होगी सीवर लाइन
विज्ञापन

हापुड़। सीवर जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान के सामने इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बनने से एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की सीवरेज लाइन कंट्रोल होगी। जल निगम द्वारा 1.25 करोड़ की लागत निर्माण करा रहा है। अधिकारी तीन माह में इसके बनने का दावा कर रहे हैं।
शहर में अमृत योजना के अंतर्गत सीवर लाइन डाली जा रही है। योजना के भाग एक के फेज वन व टू में निर्माण कार्य प्रगति पर है। रामपुर रोड पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), बुलंदशहर रोड के वार्ड व दिल्ली रोड पर सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। सीवर लाइन चालू होने के बाद इनके जाम होने की भी समस्या बनी रहती है। इसके निस्तारण के लिए जल निगम द्वारा रामलीला ग्राउंड के सामने पालिका की जमीन पर इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बनने से सीवर जाम होने की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

पंपिंग स्टेशन में 20 हॉर्स पावर की मोटर्स लगेंगी जो सीवर में आने वाले मलयुक्त गंदे पानी को पंपिंग करेंगी। इससे क्षेत्र में गंदगी व पानी की निकासी की समस्या भी दूर होगी। जल निगम के अधिकारी मई तक काम पूरा होने का दावा कर रहे हैं। पंपिंग स्टेशन बनने पर सीवर लाइन को तहसील चौपला तक लाया जाएगा। उसके बाद रामपुर रोड पर बने एसटीपी से सीवर लाइन को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले फेज में 154 करोड़ से डल रही सीवर लाइन
भाग धनराशि स्थान
भाग एक 77 करोड़ 42 किलोमीटर
फेज एक 42 करोड़ एसटीपी
फेज दो 35 करोड़ बुलंदशहर रोड
जल निगम के एई आरके गोविल ने बताया कि दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान के सामने इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। मई माह तक कार्य पूरा हो जाएगा। उसके बाद तहसील-रामपुर रोड तक सीवर लाइन का निर्माण कार्य कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed