{"_id":"601d89a78ebc3e26b538f6d0","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd213225133","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे में दो तहसीलों के किसानों को मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे में दो तहसीलों के किसानों को मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा एक्सप्रेसवे में दो तहसीलों के किसानों को मिलेगा मुआवजा
हापुड़। प्रदेश की बड़ी योजनाओं में शुमार गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहण की तैयारियां तेज हो गई है। अधिग्रहण के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न आए इसके लिए एडीएम की ओर से हापुड़ और गढ़ के एसडीएम से भूमि क्रय करने के लिए अनुमानित धनराशि का ब्यौरा दो दिन में देने के निर्देश दिए हैं। इसके आधार पर शासन से अधिग्रहण के लिए धन की मांग की जाएगी। भूमि अधिग्रहण के लिए 25 करोड़ की धनराशि पहले ही जारी की जा चुकी है।
एक्सप्रेसवे के लिए जिले की दो तहसीलों के 29 गांवों की 418.692 हेक्टेयर जमीन खरीदी जानी है। इसमें सात गांव हापुड़ तहसील के और 22 गांव गढ़मुक्तेश्वर तहसील के हैं। जनपद में गंगा एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 32 किलोमीटर होगी। मेरठ से प्रयागराज तक 596 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एथारिटी(यूपीडा) द्वारा कराया जा रहा है। करीब 34 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस एक्सप्रेस वे के लिए तैयारियां तेज हो चुकी हैं। यूपीडा द्वारा सर्वे के लिए निर्धारित एजेंसी द्वारा सर्वे पूरा हो चुका है। यूपीडा ने जिला प्रशासन को भूमि खरीदने के लिए 25 करोड़ रुपये 16 दिसंबर को जारी किए जा चुके हैं। इसके बाद अब जिला प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
एडीएम जयनाथ यादव ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया से पहले हापुड़ और गढ़ के एसडीएम को पत्र लिखकर अधिग्रहण के लिए अनुमानित ब्योरा दो दिन के अंदर देने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि भूमि क्रय के लिए आई 25 करोड़ रुपये की धनराशि अधिग्रहण प्रक्रिया के पहले ही सप्ताह में समाप्त होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए शासन से धनराशि की मांग के लिए यह धनराशि मांगी गई है। जनपद के 29 गांवों की 498.692 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन
एडीएम जयनाथ यादव का कहना है कि गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर कार्य में प्रगति है। सर्वे के सत्यापन के बाद जल्द ही इस मामले में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। शासन के डिमांड के लिए यह ब्योरा मांगा गया है।
---------
जिले के किस गांव की कितनी जमीन होगी अधिग्रहण
तहसील गांव का नाम क्षेत्रफल हेक्टेयर में
हापुड़ आगापुर सराय 10.278
हापुड़ गोहरा आलमगीरपुर 10.036
हापुड़ मुराद अल्लीपुर 2.854
हापुड़ औरंगाबाद 17.136
हापुड़ माधापुर मौज्जमपुर 37.939
हापुड़ हाजीपुर 15.508
हापुड़ उदयपुर 2.867
गढ़मुक्तेश्वर दत्तियाना 14.992
गढ़मुक्तेश्वर पीरनगर 13.847
गढ़मुक्तेश्वर हिम्मतपुर 7.52
गढ़मुक्तेश्वर राजपुर 16.258
गढ़मुक्तेश्वर सिंभावली फरीदपुर 21.105
गढ़मुक्तेश्वर सिखेड़ा मुरादाबाद 22.786
गढ़मुक्तेश्वर मुरादपुर 22.354
गढ़मुक्तेश्वर बंगोली 0.709
गढ़मुक्तेश्वर आलापुर 6.592
गढ़मुक्तेश्वर किरावली बांगर 4.123
गढ़मुक्तेश्वर शंकराटीला 15.144
गढ़मुक्तेश्वर सिंगनपुर 10.524
गढ़मुक्तेश्वर बहादुरगढ़ 35.108
गढ़मुक्तेश्वर आलमनगर बांगर 22.967
गढ़मुक्तेश्वर बरारी 19.72
गढ़मुक्तेश्वर भैना सदरपुर 13.011
गढ़मुक्तेश्वर चुचावली 9.333
गढ़मुक्तेश्वर जखेड़ा रहमतपुर 22.101
गढ़मुक्तेश्वर चांदनेर 23.063
गढ़मुक्तेश्वर वहापुर ठेरा 19.27
गढ़मुक्तेश्वर भदस्याना 0.027
गढ़मुक्तेश्वर रजापुर 1.521