फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी प्रसपा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
hapur news
किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी प्रसपा
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रदेश महासचिव मरगूब त्यागी ने समर्थन दिया। साथ ही सरकार की गलत नीतियों से किसानों को अवगत कराया। जिले में पार्टी द्वारा जन जागरण अभियान चलाकर किसानों को बिलों की खामियों से जागरूक किया जाएगा।
प्रसपा के प्रदेश महासचिव मरगूब त्यागी ने कहा कि सरकार किसानों के हित में कोई कार्य नहीं कर रही है। दोगुनी आय का सपना हवाई साबित हुआ है। किसानों को लागत निकाल पाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में तीन कृषि कानून बनाकर किसानों को परेशानी में डाल दिया गया है।
विज्ञापन

बीते ढाई महीने से किसान गाजीपुर बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर कतई गंभीर नहीं है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गाजीपुर बॉर्डर कूच किया। वहां भाकियू नेता राकेश टिकैत को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरगूब त्यागी ने बताया कि जिले में अब जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को घर घर जाकर कृषि बिलों की खामियों से अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर विकास त्यागी, जब्बार चौधरी, मनव्वर, विनीत त्यागी, लालधारी यादव, शैलेंद्र सिंह, रिजवान, युधिष्ठिर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed