फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

छह को चक्का जाम के लिए किसानों ने झोंकी ताकत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गाजीपुर बॉर्डर किसान आंदोलन में जाते किसान। - फोटो : HAPUR
छह को चक्का जाम के लिए किसानों ने झोंकी ताकत
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू के आह्वान पर किसान छह फरवरी को हाईवे पर चक्काजाम करने की तैयारी में जुट गए हैं। गांवों में पंचायत कर भाकियू किसानों को जागरूक कर रही है। वहीं बुधवार को ददायरा गांव से बड़ी संख्या में किसान खाद्य सामग्री लेकर गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए।
देशभर में किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर फिर से आंदोलन की नींव मजबूत होने के बाद सरकार के खिलाफ भाकियू ने छह फरवरी को चक्काजाम करने का एलान किया है। हाईकमान का आदेश मिलने पर कार्यकर्ताओं ने गांवों में जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष टेनपाल के नेतृत्व में हाफिजपुर क्षेत्र में चक्का जाम किया जाएगा, वहीं, मंडल उपाध्यक्ष धनवीर शास्त्री के नेतृत्व में ततारपुर बाईपास पर जाम लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले में होने वाले इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांवों मेें किसान प्रचार प्रसार कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुए उपद्रव और इसके बाद भाकियू नेता राकेश टिकैत के धरने से न उठने के एलान ने आंदोलन को नई दिशा दी है। गांव का हर किसान अब आंदोलन को लेकर सख्त नजर आ रहा है और इसमें सहयोग भी कर रहा है।वहीं, बुधवार को गांव ददायरा से बड़ी संख्या में किसान दूध, सब्जी, आटा आदि लेकर गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। कृषि कानूनों के विरोध में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई। भाकियू द्वारा एक कार्यक्रम तय किया गया है, जिसके अनुसार प्रतिदिन एक या दो गांवों के किसान आंदोलन में शामिल होने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ददायरा से गाजीपुर बॉर्डर जाने वाले किसानों में भगतराम, परमजीत सिंह, अनुज, राज सिंह, जयवीर सिंह, अजब सिंह, उदयवीर सिंह, सुनील, हरवीर सिंह, प्रदीप, पप्पू, बब्लू, महेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed