फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गांवों में बनेंगे ओवरहेड टैंक, घर-घर पहुंचेगा शुद्ध जल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जल जीवन मिशन व जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन से वर्ष 2024 तक हर घर को नल से जल योजना को क्रियान्वित करने के लिए जिले में पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके तहत जिले के गुणवत्ता प्रभावित आठ गांवों सहित कुल 240 को चयनित करते हुए एक कंपनी को ओवरहेड टैंक बनाने का टेंडर जारी कर दिया गया है। करीब 245 करोड़ की लागत से अगले कुछ दिन में सर्वे के बाद यह कार्य कंपनी द्वारा शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार की 2024 तक हर घर को नल से शुद्ध जल देने की योजना है। इसके तहत सभी जिलों में कुछ कार्य कराए गए हैं। जिले में भी कई गांवों में ओवरहेड टैंक बनाने का कार्य किया जा चुका है, लेकिन अधिकतर गांव इससे वंचित हैं। लक्ष्य के अनुसार अगले तीन साल में सभी गांवों में ओवरहेड टैंक बनाने का कार्य किया जाना है। जिसके तहत राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन के तहत नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा अहमदाबाद की एक निजी कंपनी मैसर्स एलसी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड एवं टीसीईएल जेवी को इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। कार्य कराने के लिए कंपनी को जनपद हापुड़ के गुणवत्ता प्रभावित आठ गांवों सहित कुल 240 गांवों में पाइप पेयजल योजना के तहत जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2024 के अंत तक लक्ष्य दिया गया है। इस कार्य में जिले में करीब 245 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। जल्द ही गांवों में कार्य के लिए कंपनी द्वारा सर्वे शुरू किया जाएगा। इस योजना के क्रियान्वयन के बाद जिले में कोई भी गांव बिना ओवरहेड टैंक के नहीं बचेगा। सभी घरों तक नलों के माध्यम से शुद्ध पानी मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन


इन गांवों को पहले दी जाएगी प्राथमिकता
योजना के तहत कुछ विशेष गांवों को पहले प्राथमिकता दी जाएगी। आरर्सेनिक, फ्लोराइड व अन्य गुणवत्ता प्रभावित गांवों को पहले प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद सांसद आदर्श गांव, अनुसूचित, जनजाति बाहुल्य गांवों में पहले ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता विनय रावत का कहना है कि योजना के क्रियान्वयन के लिए निजी कंपनी को टेंडर जारी कर दिया गया है। 2024 तक जिले के हर गांव में हर हाल में शुद्ध पानी पहुंचेगा।


काली नदी प्रभावित गांवों को मिलेगी बीमारी युक्त पानी से निजात
जिले में कुल 273 ग्राम पंचायतें हैं। जिनमें करीब एक दर्जन गांव काली नदी के किनारे हैं। इन गांवों में कोटा हरनाथपुर, मुदाफरा, कनिया कनिया कल्याणपुर, अट्टा धनावली, बाबूगढ़, छतनौरा, मतनौरा, उदयपुर आदि गांवों की स्थिति अधिक खराब है। इन गांवों में से कुछ में ओवरहेड टैंक बनाए जा चुके हैं, जबकि कुछ के हालात अभी भी नाजुक हैं। यहां दूषित भूगर्भीय जल के कारण गंभीर बीमारियों से लोग ग्रसित हैं। ऐसी स्थिति में सरकार की इस योजना के पूरी तरह से क्रियान्वयन के बाद जिले के हालात पूरी तरह से सुधर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed